
क्या आप Unity में Game Animation बनाना सीखना चाहते हैं, वो भी आसान हिंदी भाषा में?
तो यह कोर्स आपके लिए बिल्कुल सही है।
इस कोर्स में आप शुरुआत (Beginner) से लेकर Advanced level तक Game Animation की पूरी प्रक्रिया step-by-step सीखेंगे। चाहे आपने पहले कभी animation किया हो या नहीं, इस कोर्स में हर concept को बहुत ही सरल और practical तरीके से समझाया गया है।
हम Unity के सभी महत्वपूर्ण animation tools जैसे Animator, Animation Curves, Triggers, BlendShapes, Inverse Kinematics (IK), Cinemachine और New Input System को विस्तार से सीखेंगे और उन्हें real projects में apply भी करेंगे।
इस कोर्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें केवल theory नहीं, बल्कि real game scenarios पर आधारित practical learning कराई गई है। जैसे:
Door animation using triggers
Humanoid character बनाना और उसे animate करना
Run, Jump, Backward movement animations
Gun handling, firing system और laser effects
Enemy AI (NavMesh) और explosion effects
Sound effects और gameplay integration
आप सीखेंगे कि कैसे एक simple object से शुरुआत करके complete animated character, camera system और game environment तैयार किया जाता है।
यह कोर्स खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो game development, animation, या Unity में career बनाना चाहते हैं। इस कोर्स को पूरा करने के बाद आपके पास एक मजबूत foundation और practical skills होंगे, जिससे आप अपने खुद के game projects बना सकेंगे या industry में आगे बढ़ सकेंगे।