
यह कोर्स उन सभी लोगों के लिए बनाया गया है —
जो CAN Bus को गहराई से समझना चाहते हैं और CAN बस सिस्टम में प्रोफेशनल तरीके से ट्रबलशूटिंग करना चाहते हैं।
इस कोर्स के आखिर तक आप समझ चुके होंगे कि CAN बस क्या है और यह असल में कैसे काम करता है।
कैन बस का सिग्नल कैसे बनता है, और कैसे किसी सेंसर से मिलने वाला इनपुट CAN सिग्नल में बदल जाता है।
CAN वोल्टेज परिवर्तन से बिट कैसे बनता है, मॉड्यूल्स आपस में सिग्नल कैसे भेजते और रिसीव करते हैं।
Speed और Bandwidth में क्या फर्क होता है, CAN BUS में ट्रबलशूटिंग कैसे करते हैं — इन सभी को आसान भाषा में समझाया जाएगा।
इस कोर्स में आपको real-world examples, machine modules के practical scenarios, और fault finding की common mistakes भी सीखने को मिलेंगी, जिनसे काम करते समय तेज़ी और accuracy से समस्याओं को पहचान पाएंगे। CAN communication errors, wiring issues, termination faults, और message arbitration जैसी concepts को भी step-by-step समझाया गया है ताकि आपकी diagnostic skills और मजबूत हों।
अगर आप mechanical field से हैं — चाहे आपने ITI किया हो, Diploma या Engineering — और electrical या electronics का बहुत गहरा ज्ञान न भी हो, तब भी यह कोर्स आपके लिए एकदम perfect रहेगा। यह training आपके confidence को बढ़ाएगी और आपको modern machines, advanced modules और CAN-based systems के साथ professional तरीके से काम करने के लिए तैयार करेगी।